फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Modified AK-47 magazine missing

मॉडीफाइड एके-47 की मैगजीन गायब

Wed, 03 Feb 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 03 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
Modified AK-47 magazine missing
आए दिन बम की अफवाहों से परेशान रहने वाले कैंट रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में एक और चूक का मामला प्रकाश में आया है। आरपीएफ के एक जवान की मॉडीफाइड एके-47 बंदूक की मैगजीन प्लेटफार्म पर ड्यूटी के दौरान गायब हो गई है। इसमें 20 गोलियां थी।
विज्ञापन


 सुरक्षा अधिकारियाें को डर यह है कि कहीं यह गलत हाथों में न पड़ जाए। या फिर पड़ोस के नक्सल प्रभावित इलाकों तक न पहुंच जाए। मामले को लेकर एफआईआर दर्ज करने के साथ ही संबंधित कांस्टेबल के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म ड्यूटी पर आरपीएफ का सिपाही तैनात था। सोमवार को सेना भर्ती में आए अभ्यर्थियों की प्लेटफार्म पर जबरदस्त भीड़ रही।
विज्ञापन


 कृषक एक्सप्रेस में चेकिंग के लिए घुसा कांस्टेबल अभ्यर्थियों की भीड़ के बीच फंस गया। उसका कहना है कि जब वह बाहर निकला तो मैगजीन गायब मिली। इसकी सूचना मिलते ही महकमे में जांच-पड़ताल में जुट गया। ट्रेन में चकिंग के साथ ही प्लेटफार्म, यार्ड, रेल पटरी पर इसकी तलाश की गई कि कहीं पाने के बाद इसे किसी ने फेंका होगा। बावजूद इसके सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों को यह चिंता सता रही है कि मॉडीफाइड गन का माउजर आसानी से निकलने वाली चीज नही है बशर्ते उसको विधिपूर्वक न निकाला जाए। डर यह है कि कहीं किसी ने जानबूझकर तो मैगजीन नही निकाल लिया। सीसीटीवी कैमरे की भी मदद ली गई। मंगलवार को भी मैगजीन के बाबत जगह-जगह तलाशी अभियान चला पर कोई सुराग नही लगा। सहायक सुरक्षा आयुक्त सुकुमार पॉल ने भी स्वीकार किया कि मॉडीफाइड एके-47 का मैगजीन गायब है। उन्हाेंने गंभीरता से मैगजीन की तलाश किए जाने की बात कही।


मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। संबंधित जवान के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि मैगजीन मिल जाएगी। - आकाश कुलहरि, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed