{"_id":"5895e1ae4f1c1b313de85564","slug":"mirzapur-three-days-90-students-suffered-food-pwayjning","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर : तीन दिन में 90 विद्यार्थी फूड पॉयजनिंग के शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिर्जापुर : तीन दिन में 90 विद्यार्थी फूड पॉयजनिंग के शिकार
ब्यूरो,अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sat, 04 Feb 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
HOSPITAL SHIMLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवोदय विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीमार होने का सिलसिला जारी है। तीसरे दिन दो छात्र छात्राओं की हालत बिगड़ने पर उन्हें मडि़हान सीएचसी में भर्ती कराया गया। उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा है। विद्यालय में अब तक 90 से अधिक छात्र छात्राएं फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को 83 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए थे। जिले के अधिकारी रात भर बीमार बच्चों का इलाज कराने में लगे रहे। ज्यादातर बच्चे ठीक हो गए थे। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। विद्यालय प्रशासन ने भी स्थिति कंट्रोल होने का दावा किया।
विज्ञापन
दूसरे दिन शाम को कछवां की श्रेया मिश्रा (14) तथा लालगंज की आराधना सिंह (14) की हालत बिगड़ गई। उनको सीएचसी मडि़हान लाया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने देर रात जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
अभी उनकी हालत सुधरी नहीं थी कि लगातार तीसरे दिन शुक्रवार की रात दो छात्र काजल कक्षा आठ तथा सर्वेश यादव कक्षा आठ की हालत खराब हो गई। इन्हें भी तत्काल सीएचसी मडि़हान में भर्ती कराया गया। आशंका जताई जा रही है कि जैसे जैसे दूषित खाने का असर हो रहा है वैसे वैसे बचे छात्र छात्राएं बीमार हो रहे हैं।
विद्यालय प्रशासन द्वारा कराए जा रहे छात्र छात्राओं के इलाज से संतुष्ट नहीं होने पर 50 से अधिक छात्र-छात्राओं को अभिभावक घर ले गए। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रशासन द्वारा कराए जा रहे इलाज पर भरोसा नहीं है। वे अपने बच्चे का अपनी देखरेख में बेहतर इलाज कराना चाहते हैं। स्वस्थ होने के बाद उन्हें वापस विद्यालय भेजा जाएगा।