{"_id":"5945217f4f1c1bce688b472a","slug":"mirzapur-only-for-four-rupees-murderous-attack-on-partner-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज चार रुपये के लिए साथी पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महज चार रुपये के लिए साथी पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sat, 17 Jun 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसान पैसे के लिए किस हद तक गिर जाता है, इसका एक उदाहरण देखने को मिला मिर्जापुर में। यहां एक किशोर ने महज चार रुपये के लिए अपने साथी पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
कछवां थाना क्षेत्र के करसड़ा बारीपुर गांव निवासी किशन (18) वर्ष पुत्र वकील गोड़ मजदूरी करता है। उसके साथ ही उसके पड़ोस का एक नाबालिक लड़का भी मजूदरी करने का कार्य करता था। कुछ दिन पूर्व किशन ने अपने साथी मजदूर के साथ एक स्थान पर काम किया था।
विज्ञापन
जहां मिले मजदूरी के पैसे को आपस में बांटते समय छुट्टे नहीं होने पर किशन के पास उसके साथी का चार रुपया बकाया हो गया। कई दिन बीत जाने के बाद भी किशन ने उसका चार रुपया वापस नहीं किया तो उसने शनिवार की सुबह अपने पैसे वापस मांगे।
विज्ञापन
उसने कहा कि उसे पैसे का काम है इसलिए उसका चार रुपया बकाया वापस कर दे। इस पर किशन ने कहा कि उसके पास छुट्टा नहीं है, छुट्टा होने पर शाम को लौटा देगा। लेकिन उसका साथी नहीं माना और तत्काल चार रुपया वापस करने की जिद करने लगा।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर किशन ने अपने साथी के गाल पर एक थप्पड़ जड़ दिया। उसने कहा कि शाम को आने के बाद ही पैसा देगा। किशन के व्यवहार से नाराज उसका नाबालिक साथी घर से लोहे का बाटा लेकर आया और किशन के ऊपर हमला बोल दिया।
इससे किशन गंभीर रूप से घायल हो गया। शोरगुल होने पर आसपास के लोग पहुंचे और आननफानन में एंबुलेंस से किशन को सीएचसी कछवां ले गए। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आई।