फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   minor girl sold in buland shahar

प्रेमजाल में फांसा, 52 हजार में बेचा

Thu, 05 Feb 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Thu, 05 Feb 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
minor girl sold in buland shahar
गांव से एक माह पहले बहला-फुसलाकर भगाई गई किशोरी को बुलंदशहर में बेचे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। पूछताछ में आरोपी ने किशोरी को बुलंदशहर के एक गांव में 52 हजार रुपये में बेचने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


बुलंदशहर के रहने वाले मनोज कुमार की यहां गांव में रिश्तेदारी है। उसका यहां अक्सर आना-जाना होता था। इसी दौरान उसने आठवीं में पढ़ने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। बीते छह जनवरी को शादी का झांसा देकर वह किशोरी को बहला-फुसलाकर बुलंदशहर ले गया।
विज्ञापन


वहां उसने उसे एक व्यक्ति के हाथों 52 हजार रुपये में बेच दिया। पीडि़त किशोरी का आरोप है कि सौदा करने वाला व्यक्ति उसका शारीरिक शोषण करने लगा। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की गई। पीडि़त किशोरी के परिवार वालों ने इस मामले में 16 जनवरी को अपहरण का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार को बुधवार को बुलंदशहर में गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में उसने किशोरी को बेचने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर किशोरी को भी बरामद कर लिया। पुलिस टीम दोनोें को साथ लेकर चोलापुर आई। यहां पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। साथ ही उसके बयान की वीडियो रिकार्डिगिं भी कराई गई है।


एसओ चोलापुर पवन उपाध्याय ने बताया कि अपहरण का केस दर्ज होने के बाद से पुलिस अपहर्ताओं की तलाश में जुटी थी। आरोपी को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर पीडि़त किशोरी का पता लगा लिया गया है। उसका मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed