{"_id":"578bf1814f1c1b6137c4be12","slug":"minister-son-with-his-mates-at-the-hotel-assault-sabotage","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री पुत्र ने साथियों संग होटल में की मारपीट, तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंत्री पुत्र ने साथियों संग होटल में की मारपीट, तोड़फोड़
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 18 Jul 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
तोड़फोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेलूपुर थाने से चंद कदम दूर स्थित होटल जेएस रेजीडेंसी में रविवार की दोपहर सूबे के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह के बेटे राहुल राज सिंह और उसके साथियों ने जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की। पुलिस को सूचना देने पर होटल प्रबंधक राजेश धवन की जेब से बाइस सौ रुपये छीन कर सभी भाग निकले। राजेश की तहरीर पर पुलिस ने भेलूपुर राहुल राज सिंह, अभिषेक सिंह, अंकुर सिंह, आशू सिंह, सूर्यकांत मिश्रा, अमन सिंह, बृजभान, आकाश सहित आठ नामजद और अज्ञात के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की वजह बिल भुगतान को लेकर शनिवार रात हुई नोकझोंक बताई जा रही है। मारपीट और तोड़फोड़ करने वालों में से अधिकतर बीएचयू के छात्र थे।
होटल प्रबंधक राजेश धवन के अनुसार शनिवार की रात तीन लड़के आए और भोजन किया। बिल भुगतान के दौरान होटल स्टाफ से तीनों की झड़प हो गई तो किसी तरह से उन्हें समझाबुझाकर शांत कराया गया। रविवार की दोपहर 12 से अधिक लड़के राहुल राज की अगुवाई में होटल आए। सभी ने कहा कि शनिवार रात हुए झगड़े का सीसीटीवी फुटेज दिखाओ।
बातचीत हो ही रही थी कि अचानक सभी ने होटल स्टाफ को पीटना शुरू कर दिया और तोड़फोड़ करने लगे। राजेश ने बताया कि किसी तरह से मामले की जानकारी भेलूपुर पुलिस को दी गई। तब तक सभी भाग निकले लेकिन जाते-जाते उनकी जेब में मौजूद बाइस सौ रुपये भी छीन लिए। इंस्पेक्टर भेलूपुर अजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि होटल में मारपीट, तोड़फोड़, अभद्रता सहित अन्य आरोपों में प्रबंधक की तहरीर पर राहुल राज सिंह समेत आठ नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।