फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mau : Daroga kills his cousin, arrested

मऊ में दरोगा ने चचेरे भाई को मारी गोली, गिरफ्तार

Sun, 21 May 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 21 May 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
Mau : Daroga kills his cousin, arrested
murder

मऊ में एक दरोगा ने शनिवार देर रात को अपने चचेरे भाई को गोली मार दी। घटना के पीछे पटीदारी विवाद बताया जा रहा है। दरोगा सुभाष कौशांबी में वायरलेस विभाग में तैनात है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


हत्या से पूर्व चले ईंट-पत्थर में दोनों तरफ से चार लोग घायल भी हुए हैं। घटना के बाबत मृत युवक के पिता ने कोतवाली में हत्या और हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें नामजद दरोगा और उसके पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया। घायलों में हत्यारोपी दरोगा के साथ उसका पुत्र तथा मृतक के पिता और भाई घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


 बता दें पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के चकभदवां गांव निवासी अनिरुद्घ पुत्र सतई राम और दरोगा सुभाष राम पुत्र रामबदन के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। सुभाष कौशांबी जिले में वायरलेस विभाग में दरोगा के पद पर तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर रह रहे उसके पुत्र बृजेश से पट्टीदार अनिरुद्घ का बीते एक सप्ताह से विवाद हो रहा था। बृजेश ने इसकी सूचना पिता को दी। बेटे के बताने पर शनिवार को दरोगा सुभाष घर आया। रात को 10 बजे के करीब दोनों पट्टीदारों के बीच हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।

इस दौरान दोनों के बीच जमकर लाठी डंडा और ईंट पत्थर चले। बात बढ़ने पर एक पक्ष की तरफ से लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया गया। इस दौरान गोली लगने से अनिरूद्ध 40 पुत्र सतई राम घायल हो गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई।

परिवार के लोग घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। इस बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। आधी रात को हत्या होने की खबर से पूरा गांव दहशत में आ गया। इस बीच पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए हत्या के आरोप में सुभाष और उसके पुत्र बृृजेश को हिरासत में ले ली।


घटना में मृत अनिरुद्घ का भाई विजय कुमार और पिता सतई के साथ सुभाष और उसके पुत्र बृजेश को भी काफी चोट आई है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या से गांव में तनाव और भय का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed