{"_id":"5939846d4f1c1b263a9c77f5","slug":"mau-barati-and-gharati-fiercely-beaten-in-a-small-talk","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में मामूली बात पर बारातियों और घरातियों में जमकर मारपीट, लौटी बारात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मऊ में मामूली बात पर बारातियों और घरातियों में जमकर मारपीट, लौटी बारात
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में मामूली सी बात पर बारातियों और घरातियों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दूल्हे के भाई सहित छह से ज्यादा बाराती घायल हो गए। विवाद बढ़ने पर बारात बिना शादी के वापस लौट गई।
विज्ञापन
घोसी नगर से सटे होलीपुर गांव निवासी जनार्दन राजभर पुत्र दशरथ की पुत्री की शादी थी। बारात कोपागंज थाना क्षेत्र के लाडपुर गांव से आई थी। वर पक्ष बुधवार की शाम को बारात लेकर होलीपुर गांव पहुंचा। समय से शिवशंकर पुत्र सर्जुन का कन्या पक्ष ने द्वारचार किया। इसके बाद जलपान हुआ। बाद में जब बाराती पंडाल में भोजन करने के लिए पहुंचे, तो मेज आदि बहुत गंदी थीं।
विज्ञापन
इस पर बारातियों ने मेज कुर्सी साफ करने की बात कही। इसको लेकर घराती बराती से विवाद कर लिए। विवाद करने वालों में होलीपुर गांव के कुछ मनबढ़ युवकों के शामिल होने की बात सामने आई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान जमकर लात-घूूंसे चले। बाद में पथराव भी हुआ। परिणामस्वरुप दूल्हे के भाई राजू (18), शिव (22), राजा (22), सचिन (12) के साथ लाडपुर गांव के गोविंद और मुन्ना राजभर को चोटें आई। पथराव होने पर मौके पर भगदड़ मच गई।
इस दौरान अधिकांश बाराती जानबचाकर वहां से भागे। घटना की सूचना मिलने पर लड़की और लड़के के पिता जब तक मौके पर पहुुंचे, मामला बिगड़ चुका था। भाई के पिटने के बाद दूल्हा शादी के लिए तैयार नहीं हुआ।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बरातियों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान लड़की के पिता जनार्दन राजभर ने भी गुहार लगाई। दूल्हे के पिता ने कन्या के पिता को कुछ दिन बाद मंदिर में शादी कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद बारात बिना ब्याह के वापस लौट गई।