{"_id":"5e203c4b8ebc3e4b622dd457","slug":"maskman-trying-to-attack-on-ma-student-by-gun-shot-in-bhu-campus-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में नकाबपोश बदमाशों ने छात्र के सामने बाइक रोक निकाली पिस्टल, और फिर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीएचयू में नकाबपोश बदमाशों ने छात्र के सामने बाइक रोक निकाली पिस्टल, और फिर...
Thu, 16 Jan 2020 04:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 16 Jan 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय।
- फोटो : file
काशी हिंदू विश्वविद्यालय(बीएचयू) परिसर में गौशाला के पास नकाबपोश बदमाशों ने एक छात्र के सामने तमंचा निकाल लिया। इस दौरान छात्र वहां से भाग गया। छात्र का आरोप है कि वह बदमाश उसे गोली मारने वाले थे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में एमए के छात्र आशुतोष सिंह पर हमले की जानकारी मिलते ही छात्र लंका थाने पहुंच गए, जहां लंका इंस्पेक्टर को घटना की जानकारी दी।
आशुतोष के अनुसार वह पूर्व छात्र गौरव सिंह हत्याकांड में मुख्य गवाह है, जो अभी गौरव के पिता से मिलकर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके सामने बाइक रोक दी और तमंचा निकालने लगे।
विज्ञापन
Trending Videos
इसी दौरान वह वहां से भाग गया। आरोप है कि वह उसे गोली मारने वाले थे। वहीं पुलिस ने बताया कि मामले में छात्रों की ओर से तहरीर दी गई है। नकाबपोश बदमाशों की तलाश की जा रही है।