फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Masked miscreants threw 50 thousand rupees from the retired engineer of the railway in Varanasi

वाराणसी में नकाबपोश बदमाशों ने रेलवे के रिटायर्ड इंजीनियर से 50 हजार रुपये छीने

Sun, 21 May 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 21 May 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants threw 50 thousand rupees from the retired engineer of the railway in Varanasi
छिनैती के शिकार सेवानिवृत्त इंजीनियर - फोटो : अमर उजाला
समाधान दिवस पर शनिवार को कैंट थाने में कप्तान फरियाद सुन रहे थे। इसी दौरान इसी थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने रेलवे के रिटायर्ड इंजीनियर शिव प्रकाश सिंह से 50 हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन


भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े सरेराह हुई छिनैती की जानकारी पाकर कप्तान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कैंट इंस्पेक्टर कैंट को जल्द से जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास की दूकानों और बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी रही लेकिन देर शाम तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


वारदात के दौरान महावीर मंदिर पिकेट ड्यूटी पर कोई पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं था। टकटकपुर क्षेत्र की हंस नगर कॉलोनी निवासी शिव प्रकाश सिंह शनिवार को महावीर मंदिर स्थित इलाहाबाद बैंक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 11 बजे वे बैंक से 50 हजार रुपये हैंडबैग में लेकर घर की ओर पैदल ही बढ़े। वे घर से थोड़ा पहले सोनकर नगर कॉलोनी मोड़ पर पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाकर बैठे पल्सर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश उनके करीब आए और उनके हाथ से हैंडबैग छीनकर अर्दली बाजार की ओर भाग निकले।


बुजुर्ग शिव प्रकाश सिंह ने शोर मचाया लेकिन बदमाश पकड़े नहीं पकड़े जा सके। पुलिस के अनुसार बदमाशों के साथी बैंक से ही शिव प्रकाश सिंह के पीछे लगे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed