{"_id":"59da2b954f1c1b71548b65a6","slug":"married-women-murder-in-jaunpur-for-dowry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ की पूर्व संध्या पर विवाहिता की हत्या, शव को मायके में जाकर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करवाचौथ की पूर्व संध्या पर विवाहिता की हत्या, शव को मायके में जाकर फेंका
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 08 Oct 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
पति समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज, ससुर और जेठ गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के 15 दिन बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ना झेल रही एक विवाहिता की शनिवार की रात करवाचौथ की पूर्व संध्या पर हत्या कर उसकी लाश जौनपुर जिले के गजहरमुऊ गांव स्थित उसके मायके में घर से 15 मीटर दूर फेंक दी गई।
रविवार की भोर गांव में सड़क किनारे उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने लाश उठाने से रोक दिया। इसके बाद एसपी ग्रामीण संजय राय, एसडीएम और सीओ ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया।
मृतका के भाई की तहरीर पर विवाहिता के पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर लिया गया है। गहरमऊ गांव निवासी बद्रीनारायण उपाध्याय की बेटी पूजा उपाध्याय उर्फ गुड़िया (25) की शादी 18 जून 2011 को इसी थाना क्षेत्र के भूसी का पुरा विठुआ कला गांव निवासी अरविंद त्रिगुणायत के साथ हुई थी।
विज्ञापन
परिवार के लोगों का कहना है कि शादी के 15 दिन बाद से ही ससुरालवाले दहेज के लिए पूजा को प्रताड़ित करने लगे थे। पूजा के मायके वालों ने पहले पंचायत के जरिये समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी तो कोर्ट में गुजारा भत्ता के लिए दावा कर दिया।
कोर्ट ने पूजा को 10 हजार रुपये प्रतिमाह बतौर गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया।

कोर्ट के आदेश पर 26 अगस्त को ससुराल गई थी पूजा
मौके पर आक्रोशित ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
मृतका के मायकेवालों की मानें तो कोर्ट के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने 26 अगस्त को पूजा की विदाई कराकर ससुराल पहुंचाया था। पूजा का पति अरविंद बदलापुर में नर्सिंग होम चलाता है। उसे नर्सिंग होम पर ही रखा था।
शनिवार को पूजा का भाई राजेश करवाचौथ की पूजा सामग्री लेकर बहन को देने गया था। तब तक कोई बात नहीं थी। रविवार की भोर में पूजा के मायके गजहरमऊ में महिलाएं खेत की तरफ गई तो सड़क किनारे महिला की लाश देख सन्न रह गई।
जानकारी होने पर भीड़ जुट गई। बाद में मृतका की पहचान पूजा उपाध्याय के रूप में की गई। उसके दोनों पैर बंधे हुए थे और गले में काला निशान था। सूचना पर बदलापुर सर्किल के सभी थानों की पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों की नाराजगी देख वहां पीएसी भी बुला ली गई।
लोग एसपी और डीएम को बुलाने पर अड़े थे। बाद में पहुंचे एसपी ग्रामीण संजय राय ने चार दिन के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर सभी को शांत कराया।
एसपी ग्रामीण संजय राय ने बताया कि मृतका के भाई कन्हैयालाल की तहरीर पर पुलिस ने पति अरविंद त्रिगुणायत, जेठ सत्यप्रकाश, आनंद, ससुर बाबुल नाथ, सास शांति देवी, जेठानी नीलू, संध्या, ननद गरिमा, नंदोई अमृतलाल दुबे निवासी रामगढ़ पुरावन कटवा लंभुआ सुल्तानपुर के खिलाफ दहेजहत्या का केस दर्ज कर लिया है।