फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man killed beaten up by the people allegedly stealing bike in sonbhadra

सोनभद्र: बाइक चोरी के आरोप में जंगल में ले जाकर युवक की हत्या, भाजपा नेता समेत चार गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2020 10:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 02 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Man killed beaten up by the people allegedly stealing bike in sonbhadra

सोनभद्र जिले के बिछड़ी जंगल में मंगलवार शाम मनबढ़ों ने बाइक चोरी करने के आरोप में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घर वालों की तहरीर पर भाजपा के मंडल मंत्री समेत चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


औड़ी निवासी अनुराग सिंह की बाइक 28 अगस्त को चोरी हो गई थी। मंगलवार को अनुराग अपने साथियों के साथ औड़ी निवासी छोटू (20) को घर से बुलाकर बिछड़ी के जंगल में ले गया। वहां बाइक चोरी के आरोप में उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सभी आरोपी शव बोलेरो में छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

 

इस मामले में छोटू के पिता रामबली की तहरीर पर अनुराग सिंह निवासी श्रीराम भंडार कहुंआनाला, भाजपा के मंडल मंत्री इशु जायसवाल निवासी औड़ी, गौरव कालरा निवासी औड़ी एवं हिमांशु राय निवासी कहुआनाला पर केस दर्ज कर लिया गया है। छोटू के परिजनों का कहना है कि इस घटना में कुछ और लोग शामिल हैं।

उन्हें पुलिस बचा रही है। पिपरी के क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि छोटू चोरी के आरोप में 2016 में जेल गया था। कोर्ट से उसे छह माह की सजा भी हुई थी।  पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकारियों को घटनास्थल पर भेज कर जांच कराई गई है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed