{"_id":"efb6f21ff37819209e27e60c8350e4f7","slug":"mahesh-killing-three-raised-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेश हत्याकांड में तीन उठाए गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महेश हत्याकांड में तीन उठाए गए
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Wed, 24 Feb 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने के टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल रहे महेश मिश्रा उर्फ गुड्डू की हत्या के मामले में रोहनिया पुलिस ने इलाके के ही तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात दरेखू में कौव्वाली के आयोजन के दौरान क्या हुआ था और महेश के पीछे कौन निकला था। साथ ही, जमीन विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर महेश इन दिनों किनके निशाने पर था।
विज्ञापन
पुलिस यह सब अहम जानकारियां जुटाने में लगी है। रोहनिया पुलिस के अनुसार कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
रोहनिया थाना क्षेत्र के शहावाबाद निवासी कुख्यात बदमाश महेश मिश्रा की शुक्रवार आधी रात बाद दरेखू नहर पुलिया के पास हत्या कर दी गई थी। सामने आया कि दरेखू में ही एक जगह आयोजित कौव्वाली में महेश मौजूद था।
विज्ञापन
रात दो बजे के लगभग महेश वहां से निकला। उसके पीछे दो बाइक पर सवार होकर और लोग भी निकले। शनिवार की सुबह महेश का शव दरेखू नहर पुलिया के पास मिला।
उसके सिर के दाएं हिस्से में करीब से दो गोली मारी गई थी। रोहनिया पुलिस के अनुसार मामले को लेकर तीन लोगोें से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।