फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   love couple suicide at varanasi after family deniy marriage

प्यार जब नहीं पहुंच पाई शादी के मंजिल, प्रेमी ने खाया जहर, प्रेमिका ने लगाई फांसी

Fri, 26 May 2017 02:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 26 May 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
love couple suicide at varanasi after family deniy marriage
पोस्टमार्टम रूम के बाहर प्रेमी युगल का शव - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी  के हृदयपुर गांव निवासी प्रेमी युगल ने शादी न हो पाने पर आत्मघाती कदम उठा लिया। प्रेमी का शव घर से दूर सड़क किनारे पानी में मिला। डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था। वहीं, प्रेमिका घर में फंदे के सहारे लटकती मिली।
विज्ञापन


सूचना पाकर सारनाथ पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से दोनों के घर में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, गांव और आसपास के इलाकों में इस घटना को लेकर जबरदस्त चर्चा रही। हृदयपुर गांव निवासी रामआशीष पटेल के चार बेटों में तीसरे नंबर का अरविंद पटेल उर्फ जुगनू (21) बुधवार की सुबह घर से निकला तो वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन


बुधवार की रात घर से कुछ दूरी पर सीवान में सड़क किनारे पानी में जुगनू अचेतावस्था में पड़ा था। ग्रामीणों से सूचना पाकर परिवारीजन उसे मंडलीय अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार जुगनू की मौत का कारण प्रथम दृष्टया विषाक्त पदार्थ का सेवन ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगी। मौत की पुष्टि होने पर परिवारीजन जुगनू का शव लेकर घर ले चले आए। इसी बीच किसी ने 100 नंबर पर फोन कर दिया तो सारनाथ पुलिस ने जुगनू के शव को कब्जे में लिया और दीनदयाल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

उधर, गुरुवार की सुबह हृदयपुर गांव निवासी कल्लू राजभर की बेटी रेशमा (20) कमरे में फंदे के सहारे लटकी हुई मिली। सूचना पाकर पहुंची सारनाथ पुलिस ने रेशमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हृदयपुर के ग्रामीणों के अनुसार जुगनू और रेशमा बीते तीन साल से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे मगर दोनों का परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। 

चार दिन पहले रेशमा ने थाने में की थी शिकायत

love couple suicide at varanasi after family deniy marriage

चार-पांच दिन पूर्व दोनों के परिवार के लोगों के बीच पंचायत भी हुई थी लेकिन बात नहीं बन सकी थी। इसके पूर्व भी दोनों परिवारों के बीच कई बार पंचायत हुई थी। उधर, बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रामआशीष ने कहा कि चार दिन पूर्व रेशमा ने सारनाथ थाने में शिकायत की थी कि शादी का झांसा देकर जुगनू ने उसका शोषण किया है। हालांकि मामले में समझौता हो गया था।

इसी बात से जुगनू बेहद दुखी था और संभवत: इसी के कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया। सारनाथ थानाध्यक्ष ने बताया कि जो जानकारी मिली है उसके अनुसार मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा प्रतीत हुआ है। दोनों के परिवारीजनों से पुलिस से कुछ भी कहने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed