महिलाओं को बंधक बनाकर बदमाशों ने कर दिया घर साफ, लाखों की ज्वेलरी लेकर फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के चिरईगांव में चोरों ने बुधवार की देर रात एक घर में तीन महिलाओं को कमरे में बंद कर करीब दो लाख रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार चिरईगांव निवासी अमित उर्फ टुनटुन सिंह के घर बुधवार की आधी रात चोर घर के पीछे से चढ़ कर आंगन में उतर गए। इसके बाद चोरों ने एक कमरे में सो रही अमित की मां रीता देवी, बहन सत्या के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी।
वहीं दूसरे कमरे में सो रही अमित की पत्नी प्रियंका के कमरे में घुस कर आलमारी तोड़कर सोने की एक सिकड़ी, तीन अंगूठी, दो मंगलसूत्र, एक नथिया, एक मांगटीका, दो लाकेट और ज्युतिया पर हाथ साफ कर दिया और कमरे को बाहर से बंद कर फरार हो गए।
प्रियंका ने काफी शोर मचाया लेकिन कमरे का दरवाजा बाहर से बंद होने के चलते उसकी सास और ननद कुछ सहायता नहीं कर सकीं। शोर मचाने के बाद भी किसी के न पहुंचने पर प्रियंका ने अपने पति को फोन किया तो उसने गांव वालों को घटना की जानकारी दी। तब गांव वाले मौके पर पहुंचे और कमरों के दरवाजे खोल कर सबको बाहर निकाला।