{"_id":"5cfe5d4dbdec2207362d32bc","slug":"loot-in-nakkhi-ghat-pul-attack-by-chilli-powder-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने आखों में मिर्ची डाल लूटे लाखों, पुलिस को लग रहा 'दाल में कुछ काला'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बदमाशों ने आखों में मिर्ची डाल लूटे लाखों, पुलिस को लग रहा 'दाल में कुछ काला'
Mon, 10 Jun 2019 07:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 10 Jun 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित आर्यन जायसवाल।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के नक्खी घाट पुल के पास सोमवार को बाइक सवार बदमाश शराब व्यवसायी के भांजे से लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि पहली बार में मामला संदिग्ध लग रहा है। पीड़ित आर्यन जायसवाल ने जिस जगह पर लूट की घटना की जगह बताई, वहां कहीं भी मिर्ची पाउडर गिरा हुआ नहीं पाया गया है। आर्यन को देखने से भी नहीं लग रहा कि उसके साथ लूट की घटना हुई है। दोपहर तीन बजे तक पुलिस आर्यन से घटना के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन
वाराणसी के पहड़िया थाना क्षेत्र के शंकरपुरम कालोनी निवासी आर्यन ने बताया कि उसे छह लाख रूपये बैंक में जमा करने के लिए उसके मामा महेश जायसवाल ने दिए थे। वह अकेले ही अपनी बाइक से चौकाघाट से होते हुए पहड़िया की ओर बैंक जा रहा था। तभी पीछे से आए दो बदमाशों ने नक्खी घाट पुल के पास ओवरटेक कर उसे रोक लिया और आंख में मिर्ची पाउडर डालकर पैसे का बैग लेकर सारनाथ की ओर भाग निकले।
विज्ञापन