फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Lizard ‌found in Biryani purchased in the train

ट्रेन में खरीदी वेज बिरयानी, निकली मरी छिपकली

Wed, 26 Jul 2017 04:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 26 Jul 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
Lizard found in Biryani purchased in the train
वेज बिरयानी में मिली छिपकली - फोटो : अमर उजाला

हावड़ा से नई दिल्ली जा रही 12303 अप पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन के पेंट्रीकार से परोसी गई वेज बिरयानी में मरी छिपकली निकली। यात्री ने ट्विटर पर शिकायत की तो रेल प्रशासन सक्रिय हुआ। ट्रेन के रात दस बजे मुग़लसराय पहुंचने पर डीआरएम सहित अन्य अधिकारियों ने यात्री का हाल जाना और मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच एच ए वन की सीट एक और कोच ए टू की सीट 51 पर जसीडीही से इलाहाबाद की यात्रा कर रहे नरेंद्र प्रताप सिंह और संतोष सिंह ने झाझा स्टेशन के पास पेंट्रीकार में दो वेज बिरयानी का आर्डर दिया।
विज्ञापन


नरेंद्र ने पांच-छह चम्मच बिरयानी खाई तभी उसमेें मरी छिपकली दिखाई पड़ी। उसने इसकी शिकायत पेंट्रीकार मैनेजर, टीटीई से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने रेल मंत्री को ट्वीट कर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन के पटना पहुंचने पर अधिकारियों की टीम पहुंची और जांच पड़ताल की लेकिन उसे दवा नहीं दी गई। ट्रेन के बक्सर पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसकी जांच कर दवा दी। इस बीच कंट्रोल की सूचना पर रात दस बजे ट्रेन के मुग़लसराय पहुंचने के पूर्व ही डीआरएम किशोर कुमार, सीनियर डीसीएम दयानंद, विजय कुमार, सीनियर डीएमओ हेल्थ डॉ आरपी सिंह, आरपीएफ और जीआरपी के जवान पहुंच गए।


ट्रेन के प्लेटफार्म सात पर पहुंचने पर अधिकारियों ने यात्री का हालचाल लिया और घटना की जानकारी लेकर जांच कराने का आश्वासन दिया। डीआरएम किशोर कुमार ने बताया कि इस तरह की घटना बर्दाश्त करने लायक नहीं है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed