{"_id":"586a790e4f1c1b0252158764","slug":"lady-teacher-put-into-jail-in-charge-of-poison-fellow-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी शिक्षक को जहर देने के आरोप में शिक्षिका गई जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साथी शिक्षक को जहर देने के आरोप में शिक्षिका गई जेल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 02 Jan 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक की मौत शनिवार को बीएचयू में उपचार के दौरान हो गई थी।
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
राजकीय हाईस्कूल सगहट के सहायक शिक्षक चोलापुर के बसाऊ निवासी विभाकर दीक्षित (25) को जहर देकर हत्या करने के आरोप में डीरेका निवासी शिक्षिका ममता दूबे को सोमवार को लंका पुलिस ने जेल भेज दिया है।
बता दें कि विभाकर और ममता दोनों एक ही हाईस्कूल में शिक्षक के तौर पर तैनात थे। शिक्षक विभाकर दीक्षित की मौत शनिवार को बीएचयू में उपचार के दौरान हो गई थी।
शिक्षक के घरवालों ने विभाकर के साथ पढ़ाने वाली शिक्षिका ममता पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
ममता जिले के पुलिस विभाग में तैनात सब इंस्पेक्टर संतोष दूबे की पत्नी है। घटना के पीछे का कारण रुपये का लेनदेन संबंधी विवाद बताया गया है।
लंका इंस्पेक्टर तेजबहादुर सिंह ने सोमवार को बताया कि विभाकर की 31 दिसंबर को बीएचयू अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
उनकी बहन सौम्या का कहना है कि 31 दिसंबर को ममता दूबे ने विभाकर को अपने घर बुलाया था और उसी दौरान खाने में जहर मिलाकर दे दिया था।
लंका इंस्पेक्टर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
मंगलवार को उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके साथ ही सौम्या की तहरीर पर ममता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।