{"_id":"5bf17d3fbdec22722526e2cd","slug":"lady-teacher-kidnapped-and-sexual-abuse-at-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में अपहरण कर शिक्षिका से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजमगढ़ में अपहरण कर शिक्षिका से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक शिक्षिका को कार सवारों द्वारा अपहृत कर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने दुष्कर्म की वीडियो क्लिप बनाकर वायरल करने की भी धमकी युवती को दी है। पीड़िता के चाचा ने अज्ञात के खिलाफ रानी की सराय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार 24 वर्षीया युवती कस्बा स्थित प्राइवेट विद्यालय में शिक्षिका है। शुक्रवार की शाम विद्यालय की छुट्टी होने पर वह घर के लिए निकली थी कि कस्बे से ही चार पहिया सवार लोगों ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया।
युवती का आरोप है कि रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और शनिवार की भोर में दुष्कर्म करने वाले उसे रानी की सराय थाना क्षेत्र के सोनवारा मोड़ पर छोड़ कर फरार हो गए। इधर, युवती के घर न पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। किसी तरह युवती घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
युवती ने यह भी बताया कि दुष्कर्म करने वालों ने उसकी वीडियो भी बनाई है और पुलिस में शिकायत करने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी है। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पर पहुंचे और अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन उसे अभी मेडिकल मुआयने के लिए नहीं भेजा गया है।