फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jayapurakateni arrested the head, becoming a political environment

जयापुर के प्रधान गिरफ्तार, सियासी माहौल गरमाया

Sat, 02 Jul 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 02 Jul 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्श गांव जयापुर के ग्राम प्रधान नारायण पटेल की शुक्रवार को हुई गिरफ्तारी के बाद सियासत गरमा गई है। रोहनिया पुलिस ने गांव में 40 दिन पहले हुई मारपीट की घटना में आरोपित ग्राम प्रधान, उनके बेटे राहुल और भतीजे मुकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों पर हत्या के प्रयास की धारा 308 बढ़ा दी थी। उधर, ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी से नाराज भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। मौर्य ने कहा कि  वे इस मामले में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन



इस पूरे विवाद को चुनावी रंजिश का नतीजा बताया जा रहा है। ग्राम प्रधान के चुनाव में नारायण पटेल ने गांव के ही राजकुमार यादव को कांटे की टक्कर में शिकस्त दी थी। हार के बाद से ही दोनों में तनातनी चल रही थी। बीती 20 मई को पुरानी रंजिश में ही दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। राजकुमार के समर्थक अशोक सिंह ने नारायण पटेल, उनके बेटे राहुल, भतीजे मुकेश एवं परिवार के ही महेंद्र, रिंकू, अभय के खिलाफ मारपीट का मुकदमा रोहनिया थाने में दर्ज कराया था। मामले की जांच जक्खिनी चौकी इंचार्ज सत्येंद्र विक्रम सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed