फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur youth sexually exploiting girl for five years

शादी का झांसा देकर पांच साल से यौन शोषण कर रहा था हैवान

Mon, 21 Aug 2017 02:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 21 Aug 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur youth sexually exploiting girl for five years
rape

गांव की भोली-भाली युवती से प्यार की पींगे बढ़ाकर एक युवक पांच साल तक यौन शोषण करता रहा। जब युवती ने उससे शादी के लिए कहा तो युवक मुकर गया। घटना यूपी के जौनपुर जिले की है।

विज्ञापन


मीरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित युवती ने अगहुआ गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मीरगंज थाना के एक गांव की युवती का आरोप है कि अगहुआ गांव निवासी विपिन जायसवाल ने उसे शादी का प्रस्ताव देकर पिछले पांच साल से उसका यौन शोषण कर रहा था। इस दौरान वह कई बार इलाहाबाद, दिल्ली सहित कई स्थानों पर ले जाकर यौन शोषण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शादी से इनकार कर रहा है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले को निपटाने का प्रयास किया पर आरोपी युवक शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने युवती की तहरीर पर विपिन जायसवाल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed