{"_id":"59399b3a4f1c1b34539ca454","slug":"jaunpur-40-barati-ill-from-food-poisoning","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में फूड प्वाइजनिंग से 40 बाराती बीमार, अफरातफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुर में फूड प्वाइजनिंग से 40 बाराती बीमार, अफरातफरी
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
food poisoning
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के जयपालपुर गांव से इलाहाबाद के सरायममरेज थाना क्षेत्र के बरियारामपुर गांव में गई बारात में रसगुल्ला खाने से 40 से अधिक बाराती और घराती बीमार पड़ गए। शादी से पहले ही उल्टी दस्त से पीड़ित लोगों की हालत देख अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
17 पीड़ितों को वहां से लाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया गया है। बाकी लोगों ने निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कराया। लोगों के बीमार होने के चलते शादी की रस्म देर से पूरी हुई।
विज्ञापन
मुॅगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र जयपालपुर गांव निवासी दयाशंकर पाण्डेय के पुत्र धीरज पाण्डेय की बारात बुधवार को रमेश चन्द मिश्रा निवासी सोरों बरियारामपुर थाना सरायमरेज इलाहाबाद गई थी। बारात पहुंची तो वहां लोगों की खूब आवभगत हुई।
विज्ञापन
नाश्ते में बारातियों को चाट पकौड़े के साथ रसगुल्ला परोसा गया। नाश्ता के बाद बाराती खाना खा रहे थे तभी एक एक कर लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। लोग उल्टी दस्त से पीड़ित हो गए। यह देख बारात में अफरातफरी मच गई। 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों से लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।
करीब 40 लोग उल्टी दस्त से पीड़ित हो गए। पीड़ितों में से 17 लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर में भर्ती किया गया। बाकी लोगों को निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कराया गया।
राम समुझ(60), रितिक (9), श्रेया (10), सामू (8), राज (10), नितिन (8), कुबेरी (13), सागर (6) सनी (14), नीरज (28), सुरेन्द्र(50), स्वामी नाथ (62) आदर्श (10), आशीष (23), अर्चना (14) व यमुना प्रसाद (80) मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. राम विजय सिंह का कहना है कि खाद्य पदार्थ में गड़बड़ी के चलते लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं।