{"_id":"76501f48c5fda1fa80ff3e44d5d3665d","slug":"isis-14-suspected-in-front-of-nia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" आईएसआईएस के 14 संदिग्धों का आमना-सामना कराएगी एनआईए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईएसआईएस के 14 संदिग्धों का आमना-सामना कराएगी एनआईए
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Sat, 30 Jan 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर, लखनऊ समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से पकड़े गए आईएसआईएस के 14 संदिग्ध आतंकियों को अब आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
अब तक इन सभी से अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा एजेंसियां राज उगलवाने में लगी थीं। अब इन्हें दिल्ली ले जाने की तैयारी है। यहां एनआईए इनसे भारत में सात स्थानों पर हमले की साजिश, अन्य संपर्कों एवं उनके सीरिया जाने के बारे में पूछताछ करेगी।
सूत्रों के मुताबिक कुशीनगर के रिजवान से अब तक उससे मुंबई एटीएस पूछताछ कर रही थी। बीते 22 जनवरी को यूपी एटीएस ने कुशीनगर के कसया से रिवाजन को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इसी दिन रुड़की, हैदराबाद, बंगलूरू समेत अलग-अलग शहरों से 13 अन्य आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में ही उनके ऑपरेशन ‘सात कलश रख दो’ का खुलासा हुआ था। इन्हें देश में सात धमाके करने थे।
विज्ञापन
जांच एजेंसियों को यह भी पता चला है कि ये सभी आतंकी एक-दूसरे के संपर्क में थे।
ई-मेल और वाट्सएप के जरिए आपस में बात करते थे। इतना ही नहीं इनमें से ज्यादातर आतंकी मिल भी चुके थे। रिजवान, इखलाक, मेराज, ओसामा और मो. अजीमुद्दीन ने देवबंद में दो दिन साथ में बिताए थे।
पुणे और गोवा में भी तीन आतंकियों की मुलाकात हुई थी। बताया जाता है कि सीरिया के यूसुफ से सबसे ज्यादा बातचीत रिजवान से होती थी। सूत्रों का कहना है कि भारत पर हमले के बाद कुछ आतंकी जल्द ही सीरिया भी जाने वाले थे।