{"_id":"582f69304f1c1bf23c8ffc34","slug":"inspector-including-11-cases-of-loot-and-riot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा समेत 11 पर लूट और बलवा का मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा समेत 11 पर लूट और बलवा का मुकदमा
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
Updated Sat, 19 Nov 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
court shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान पर कब्जा कराने, बलवा और लूट के आरोप में पुलिस ने काशी विद्यापीठ चौकी के तत्कालीन इंचार्ज अनिल सिंह, एक सिपाही समेत 11 लोगों के खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया है। करीब दो साल पहले इस मामले के पीड़ित अश्विनी कुमार राय ने शिकायत की थी। कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिकायत की। आयोग के निर्देश पर ही मुकदमा दर्ज किया गया है।
सिगरा के चंदुआ, छित्तूपुर निवासी अश्विनी कुमार राय का रेलवे कॉलोनी में रहने वाले रेल कर्मचारी रमेश राय से दीवानी और फौजदारी का मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि विद्यापीठ चौकी के तत्कालीन इंचार्ज रमेश से मिलीभगत कर अश्विनी को उनके मकान के बेदखल करना चाहते थे। दबाव बनाने के लिए अश्विनी को पांच बार शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यही नहीं, अश्विनी के साथ मारपीट और लूटपाट भी की गई, जिसमें चौकी इंचार्ज शामिल रहे।
बाद में पीड़ित की ओर से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत की गई। आयोग के निर्देश पर 15 नवंबर को चौकी इंचार्ज अनिल सिंह, सिपाही आशीष गुप्ता, रमेश राय, प्रमोद राय, विमलेश राय समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सीओ चेतगंज अनुराग आर्या का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।