{"_id":"58cc31774f1c1b2a5a32ac0a","slug":"income-tax-raid-on-five-buisnesmaan-two-crore-money-sease","type":"story","status":"publish","title_hn":" पांच कारोबारियों के यहां आयकर विभाग का छापा, इतनी रकम हुई जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच कारोबारियों के यहां आयकर विभाग का छापा, इतनी रकम हुई जब्त
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 18 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के दौरान बैंक खातों में एक करोड़ से अधिक रुपये जमा करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग ने शुक्रवार को पांच कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ सर्वे की कार्रवाई की। कई घंटे चली सर्वे की कार्रवाई में करोड़ों की अघोषित आय का पता चला है।
सर्वे के दौरान दो करोड़ करोड़ से अधिक नकदी बरामद हुई है। जांच-पड़ताल में रिकॉर्ड न मिलने पर रकम जब्त कर ली गई। आयकर अधिकारियों ने बताया कि खरीद-बिक्री और बैंक लेन-देन से जुड़े कई दस्तावेज कब्जे में ले लिए गए हैं। इनकी छानबीन की जा रही है।
आयकर विभाग की पांच टीमों ने शुक्रवार दोपहर लंका स्थित कपड़ा कारोबारी रवि, डाफी स्थित खली-चूनी कारोबारी बृजेश यादव, टेंगरा मोड स्थित पेट्रोल पंप कारोबारी केएन सिंह, चंदौली के चंधासी स्थित कोयला कारोबारी अजय कोल ट्रेडर्स तथा मुगलसराय स्थित एक पेट्रोल पंप पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
आयकर अधिकारियों के मुताबिक लंका स्थित कपड़ा कारोबारी के यहां व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी मिली। खली चुनी प्रतिष्ठान पर खरीद बिक्री और बैंक खातों और अजय कोल ट्रेडर्स के यहां भी गड़बड़ी पकड़ी गई। तीनों प्रतिष्ठान नोटबंदी के दौरान जमा रकम के बारे में पुख्ता साक्ष्य नहीं दे पाए।
इसी तरह मुगलसराय और टेंगरा मोड़ स्थित पेट्रोल-डीजल कारोबारियों के यहां भी बड़ी गड़बड़ियां की गई हैं।
अपर निदेशक जांच अभय ठाकुर ने बताया कि जांच और सर्वे के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों से मौके पर भी एक-एक करोड़ से अधिक नकदी बरामद हुई।
फर्म संचालक इस बारे में कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए, लिहाजा रकम जब्त कर ली गई। इस धनराशि को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में जमा कराया जाएगा। पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही अघोषित आय और कर चोरी का सही आंकड़ा सामने आएगा।