{"_id":"5a02b100f4331e1bd82a5839b4e82acb","slug":"in-broad-daylight-of-the-car-breaking-the-glass-jewelry-cash-usurped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़ ले उड़े जेवर-नगदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़ ले उड़े जेवर-नगदी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Thu, 03 Mar 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
सिगरा पेट्रोल पंप के समीप एक साड़ी शोरूम के बाहर सड़क किनारे खड़ी बिहार के सीमेंट कारोबारी गोपालजी प्रसाद की कार का शीशा तोड़कर बुधवार को उचक्कों ने नगदी और जेवरात सहित ढाई लाख रुपये का सामान पार कर दिया। खरीदारी कर कारोबारी जब बाहर निकले तो कार का शीशा टूटा देख सन्न रह गए।
उचक्कों ने लॉक खोलने के बाद कार की डिक्की में रखे दोनों बैग उड़ा दिए थे। कारोबारी के मुताबिक दोनों बैगों में नगदी समेत करीब ढाई लाख रुपये के सामान थे। साड़ी शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कार का शीशा तोड़ते हुए तीन युवकों की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस उनकी छानबीन में जुटी है।
शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में उचक्कागीरी की बढ़ती वारदातों से लोग सहम गए हैं। पिछले कुछ दिनों से दिनदहाड़े ही लगातार ऐसी वारदातें हो रही हैं। बिहार के डेहरीआनसोन निवासी कारोबारी गोपालजी अपने रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बनारस आए थे। बुधवार को वे परिवार के साथ खरीदारी करने के लिए अपनी वैगनार कार से सिगरा स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक साड़ी शोरूम में पहुंचे। कार बाहर खड़ी थी। चालक भी बाहर ही था।
विज्ञापन
खरीदारी करने के बाद कारोबारी बाहर आए तो उनकी कार के अगले हिस्से में चालक की ओर का शीशा टूटा हुआ था। साथ ही कार की डिक्की में रखे दो बैग गायब थे। कारोबारी ने बताया कि दोनों बैग में जेवर और नगदी मिलाकर ढाई लाख रुपये के सामान थे। उचक्कों ने चालक की ओर का शीशा तोड़कर पहले डिक्की का लॉक खोला और फिर आसानी से डिक्की खोलकर दोनों बैग उड़ा ले गए। कारोबारी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुुंची पुलिस ने छानबीन की। शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले। पुलिस के मुताबिक फुटेज में कार का शीशा तोड़ते तीन युवक दिखे हैं। फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।
शहर के लहुराबीर और सिगरा क्षेत्र से कार में कीमती सामान लेकर जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। कार से बैग उड़ाने वाले गिरोह ने इन दिनों लहुराबीर क्षेत्र में आतंक मचा रखा है और पुलिस है कि हाथ पर हाथ धरे बैठे है। ताजा मामले में लहुराबीर से एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के निदेशक अविनाश राय का कार में रखा बैग उचक्कों ने उड़ा दिया। उसमें 14 सौ अमेरिकी डॉलर के साथ ही पासपोर्ट, वीजा सहित लाखों का समान था।
बता दें कि लहुराबीर चौराहे पर ही हाल ही में डालिम्स समूह के निदेशक और बॉब जिम के अधिष्ठाता प्रदीप मधोक बाबा का दो लाख रुपये से भरा बैग और आजमगढ़ से आई महिला का जेवरात और नगदी भरा बैग दिनदहाड़े ही उचक्कों ने कार से उड़ा दिया था। मुंबई के बांद्रा (पूर्व) निवासी अविनाश राय मंगलवार को सुल्तानपुर के जगदीशपुर में अपनी कंपनी के काम से आए थे। इसके बाद लहुराबीर स्थित एक होटल में वह गए। इस दौरान उनका हैंडबैग कार में ही था। वहां दस के नोट गिरा कर एक उचक्के ने इशारा किया तो कार का ड्राइवर उसे उठाने लगा। इसी दौरान दूसरा उचक्का कार से बैग लेकर भाग निकला। अविनाश के अनुसार उनके हैंडबैग में दो लैपटॉप, 14 सौ अमेरिकी डालर के साथ पासपोर्ट और कई देशों के वीजा थे। चेतगंज पुलिस ने मामले को गुमशुदगी तक सीमित रखा लेकिन बुधवार को मामला आलाधिकारियों के संज्ञान में आया तो कागजी कार्रवाई हुई।