फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   illegal vendors beat pantry car manager at mughal sarai junction

मुगलसराय में अवैध वेंडरों ने ब्रह्मपुत्र मेल के पेंट्रीकार मैनेजर को पीटा

Wed, 05 Jul 2017 10:19 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली Updated Wed, 05 Jul 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
illegal vendors beat pantry car manager at mughal sarai junction
घायल पेंट्रीकार मैनेजर - फोटो : अमर उजाला
मनबढ़ वेंडरों ने मंगलवार को मुगलसराय  रेलवे स्टेशन के पश्चिम छोर में सिकटिया गेट के समीप डाउन ब्रह्मपुत्र मेल में चढ़ने का विरोध करने पर पेंट्रीकार मैनेजर को मारपीट कर जख्मी कर दिया। पेंट्रीकार के सहयोगी कर्मियों ने मैनेजर का प्राथमिक उपचार किया। पेंट्रीकार मैनेजर ने ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया है।  
विज्ञापन


दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही 14056 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय से साढ़े चार घंटे की देरी से मुगलसराय स्टेशन पहुंच रही थी। अप यार्ड में सिकटिया फाटक के समीप पौने चार बजे ट्रेन की धीमी गति हुई तो पहले से नीचे खड़े अवैध वेंडरों की टोली ट्रेन में चढ़ने लगी।
विज्ञापन


पेंट्रीकार के कर्मियों ने विरोध किया तो उनमें विवाद हो गया। बात बढ़ी तो अवैध वेंडर एकजुट होकर पेंट्रीकार में घुस गए और मैनेजर संजय सिंह की पिटाई शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर यात्री पहुंचे और उन्होंने भी विरोध किया तो अवैध वेंडर ट्रेन से उतर कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में सहयोगियों ने मैनेजर का प्राथमिक उपचार किया। वहीं संजय ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। इस संबंध में आरपीएफ के इंस्पेक्टर व्यंकटेश कुमार तथा जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने इस तरह की किसी घटना से इनकार किया। बताया कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है।  

पूर्व में भी हुई है मारपीट

मिर्जापुर से मुगलसराय के बीच अवैध वेंडरों द्वारा मारपीट की घटनाएं पहले भी हुई हैं।  एक सप्ताह पूर्व ही जीवनाथपुर रेलवे स्टेशन के समीप ब्रह्मपुत्र मेल में ही अवैध वेंडरों ने यात्रियों से मारपीट की थी।  बाद में आरपीएफ सक्रिय हुई और ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने पर जांच हुई पर कोई वेंडर पकड़ा नहीं गया।  

कैटरिंग इंस्पेक्टर ने भी जब्त किया पानी 
मुगलसराय (ब्यूरो)। सहायक वाणिज्य प्रबंधक द्वारा स्टेशन पर एक फूड स्टाल पर ताला जड़ने की घटना के बाद कैटरिंग इंस्पेक्टर विजय कुमार ने भी जांच अभियान चलाया और प्लेटफार्म संख्या एक पर जाने वाले रास्ते समीप स्थित एक स्टाल से दूसरे ब्रांड का 50 बोतल पानी बरामद किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच की कार्रवाई लगातार चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed