फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   illeagal wine factory disclose by varanasi police

वाराणसी में अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Wed, 21 Jun 2017 09:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 21 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
illeagal wine factory disclose by varanasi police
अवैध कारोबार के तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के  चुरामनपुर में अवैध शराब की फैक्ट्री का पुलिस ने बुधवार को भंडाफोड़ किया। छापा मारकर 21 पेटी शराब, 500 लीटर केमिकल, 30 प्लास्टिक की शीशी के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि वे कई साल से अवैध धंधे में लिप्त थे। आरोपियों को एसएसपी नितिन तिवारी ने बुधवार को अपने कार्यालय में पेश किया।
बताया कि सूचना पर शिवपुर एसओ शिवानंद मिश्रा ने पिसौर पुल के पास ऑटो में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा।

ऑटो से 10 पेटी शराब बरामद की गई। आटो सवार लोहता के चुरामनपुर, मोड़ैला निवासी नितेश जायसवाल ने बताया कि उसके मकान में शराब बनाई जाती है। पुलिस ने मकान के दूसरे तल पर छापा मारकर शराब और उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन


देशी और अंग्रेजी शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल, भारी मात्रा में देशी शराब की बोतलें, ढक्कन, रैपर, छोटा गैस सिलेंडर, चूल्हा, पीपिया शराब की डिग्री नापने वाली मशीन, हॉल मार्क बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से शिवपुर के वीडीए कॉलोनी निवासी अजय जायसवाल और सहाबाबाद के दीपक जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया।
Trending Videos

ऐसे बनाते थे लेमन और औरेंज फ्लेवर की शराब

नितेश ने बताया कि जहरीली शराब बनाने वाले केमिकल को बोलचाल की भाषा में इन्नी वाटर इथाईल कहते हैं। एक लीटर इन्नी वाटर इथाईल में देशी शराब बनाने के लिए 1.5 लीटर पानी तथा अंग्रेजी शराब बनाने के लिए दो लीटर पानी का इस्तेमाल किया जाता है। एक लीटर इन्नीवाटर इथाईल में 2.5 लीटर देशी शराब तथा तीन लीटर अंग्रेजी शराब तैयार होती है। फ्लेवर का इस्तेमाल करके लेमन या औरेंज फ्लेवर की शराब बनाई जाती है। 2.5 लीटर शराब में छह ढक्कन फ्लेवर मिलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed