{"_id":"5aa62a544f1c1b00768b50df","slug":"husband-murder-his-wife-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":" शादी के छठवें दिन पत्नी को दी दर्दनाक मौत, पति ने खुद को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के छठवें दिन पत्नी को दी दर्दनाक मौत, पति ने खुद को किया घायल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बाद कई सपने लेकर ससुराल पहुंची एक विवाहिता को दर्दनाक मौत मिली। जिस पति को वह देवता समझकर ससुराल गई लेकिन पति राक्षस निकला और उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना यूपी के बलिया में घटी। यहां पर युवक ने शादी के छठवें दिन ही अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को घायल कर लिया। परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जिले के नगरा थाना क्षेत्र के चंद्रवार गांव निवासी राजेश कुमार गुप्ता की शादी बीते पांच मार्च को आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चेवता गांव निवासी रामसेवक गुप्ता की पुत्र अंजलि से हुई थी।
विवाह के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। शनिवार की भोर में अज्ञात कारण से राजेश ने अपनी पत्नी अंजलि की हत्या करने का प्रयास किया। युवक ने पहले पत्नी का गला दबाया, बाद में बधारी से गला रेत दिया। इसके बाद युवक खुद को घायल कर लिया।
विज्ञापन
परिजनों को घटना की जानकारी काफी देर से हुई। इस दौरान खून से लथपथ पड़ी विवाहिता को परिवार के सदस्य उपचार के लिए सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
बाद में घायल युवक को भी लाकर सदर अस्पताल मऊ में भर्ती कराया। विवाहिता की सास निर्मला देवी के कारण की जानकारी नहीं हो सकी। जबकि घायल भी इस संबंध में कुछ बोलने से इनकार किया।