{"_id":"91bf125da1a0ee970ed2e5f3aeeb728e","slug":"hotel-honour-daughter-death-in-a-jim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम में होटल मालिक के इकलौते बेटे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिम में होटल मालिक के इकलौते बेटे की मौत
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2014 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सिगरा स्थित एक जिम में बुधवार की सुबह कसरत करने के दौरान होटल मालिक का इकलौता बेटा अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ा। वह ट्रेड मिल पर दौड़ रहा था।
विज्ञापन
मिल से उतरते ही घटना हुई। आननफानन में उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी निवासी शशिभूषण पांडेय का अस्सी पर ही होटल है।
चौक में घड़ी की दूकान है। उनका बेटा मदन गोपाल पांडेय (24) दिल्ली से एमबीए करने के बाद आठ महीने पूर्व ही वाराणसी लौटा था। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के साथ ही वह पिता के कारोबार में हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
उसे बाडी बिल्डिंग शौक था। करीब दो महीने पूर्व उसने सिगरा स्थित जिम ज्वाइन किया था। रोज की तरह बुधवार की सुबह करीब सात बजे वह अपने बड़े पिता के बेटे शरद पांडेय के साथ जिम गया था। ट्रेड मिल पर दौड़ने के बाद मिल से नीचे उतरते ही अचानक वह चक्कर खाकर गिर पड़ा। उसके चेहरे और सिर पर चोट लग गई।
विज्ञापन
आनन-फानन में उसे महमूरगंज स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे लंका स्थित निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मदन से छोटी एक बहन है।
एसओ सिगरा शिवानंद मिश्रा का कहना है कि घटना के संबंध में किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई है।
परिवारवालों की इच्छा के अनुरूप शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। घटना से जुड़े पहलुओं की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई है।