फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hector blast at the five arrested

पांच स्थान पर धमाके की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Sun, 23 Oct 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 23 Oct 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
Hector blast at the five arrested
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर जगुआर में धमाके के बाद लगी आग - फोटो : अमर उजाला
मां-बाप के लाड-प्यार में बिगड़े घर बैठे सिरफिरे युवक को कुछ और नहीं सूझा तो उसने शुक्रवार की रात पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर शहर में पांच स्थानों पर बम विस्फोट की धमकी दे डाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले पुलिस कंट्रोल रूम पर आई इस कॉल के बाद जिला पुलिस ही नहीं एसटीएफ, एटीएस के साथ ही देश की अन्य शीर्षस्थ सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सर्विलांस की मदद से आखिरकार शनिवार की दोपहर फोन करने वाले प्रखर श्रीवास्तव को चेतगंज की दास नगर कॉलोनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इंटरमीडिएट तक पढ़े प्रखर ने बताया कि उसके मन में अचानक ही ख्याल आया कि बम विस्फोट की सूचना देकर क्यों न सबको परेशान किया जाए।
विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम पर शुक्रवार की रात फोन किया गया कि आधे घंटे के भीतर पांच स्थानों पर बम विस्फोट होंगे। इसके बाद पुलिस महकमे में नीचे से ऊपर तक खलबली मच गई। एसपी (क्राइम) त्रिभुवन सिंह ने बताया कि सर्विलांस की मदद से फोन करने वाले की लोकेशन पता लगाई गई। फिर उसे उसके घर से क्राइम ब्रांच प्रभारी अतुल नारायण सिंह और सर्विलांस प्रभारी ओम नारायण सिंह की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


युवक के पास से वह फोन और सिम भी बरामद कर लिया गया है जिससे उसने कंट्रोल रूम को कॉल किया था। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्त में आया युवक बचपन से ही शरारती प्रवृत्ति का रहा है और पहले भी इस तरीके से पुलिस कंट्रोल रूम को फर्जी फोन कर भ्रामक सूचनाएं देता रहा है। पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करने के बाद वह पकड़ा न जाए इसलिए उसने सिम को अपने दांत से कूंच कर घर में ही फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed