फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   heavy outrage at varanasi after groom friends molest bridegroom

दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन से की छेड़खानी, घराती और बाराती में जमकर मारपीट

Thu, 27 Apr 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 27 Apr 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
heavy outrage at varanasi after groom friends molest bridegroom
पंचायत के बाद पूरी हुईं शादी की रस्में - फोटो : demo pic
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में मंगलवार रात बारात में जमकर मारपीट हुई। घटना का कारण जयमाल के दौरान दुल्हन के साथ छेड़खानी बताई गई है। आरोप है कि दूल्हे के दोस्तों ने नशे में दुल्हन से छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचायत हुई। इसके बाद मामला शांत हुआ तो शादी की रस्में पूरी कराईं गई। इसके बाद दुल्हन की विदाई हुई।
अनौरा गांव में चंदौली के चकिया क्षेत्र से बारात आई थी।

बताया जाता है कि जयमाल के दौरान दूल्हे के कुछ दोस्त और उसका भाई स्टेज पर फोटो खिंचवाने के लिए चढ़े। इसी दौरान नशे में धुत दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन से छेड़खानी कर दी। इस पर दुल्हन नाराज होकर स्टेज से उतरी और घर के भीतर चली गई। घरवालों ने कारण पूछा तो उसने सारी बात बताई।
विज्ञापन


इसे लेकर दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे और बारातियों से नाराजगी जताई तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

मारपीट में घराती पक्ष के बाबा चौहान, आशीष गौड़, इंद्रेश चौहान, महेंद्र चौहान और बाराती पक्ष के कमलेश चौहान, सुशील, लल्लन चौहान, विनय चौहान, विकास और विकास सहित अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed