फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Harsh firing killed one man in azamgatrh

गमगीन हुआ खुशियों का माहौल, हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक की गई जान

Wed, 13 Mar 2019 03:42 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 13 Mar 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
Harsh firing killed one man in azamgatrh
demo pic - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में खुशियों के माहौल में तब खलल पड़ गया, जब हर्ष फायरिंग हुई। इस हर्ष फायरिंग में गोली एक युवक के सीने में लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृत युवक के मामा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है। 

विज्ञापन


तरवां थाना क्षेत्र के जियापुर उत्तरी गांव के ही सुरेंद्र सिंह के बेटी की शादी थी। रात करीब 10.20 बजे बरात घर पर पहुंची और डीजे पर डांस चल रहा था। इसी बीच बराती पक्ष से हर्ष फायरिंग की जा रही थी। मऊ के रानीपुर थानाक्षेत्र के दलल्सेपुर गांव का निवासी सूरज गोंड़(19) बरातियों डांस देख रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच हर्ष फायरिंग में गोली सूरज के सीने में जा लगी। जिससे बारात में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने उसे शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरज पुत्र कुंवर बचपन से ही अपनी मां इंदा देवी और बड़े भाई के साथ अपने ननिहाल में जियापुर उत्तरी ग्राम सभा में मामा झगरु के घर पर रहते थे। मृतक के मामा ने लिखित तहरीर देकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed