{"_id":"58d4efb44f1c1b8a591a3df8","slug":"hand-grenade-thrown-at-petrol-pump-in-chandauli-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के चंदौली में पेट्रोल पंप पर फेंका हैंड ग्रेनेड, दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी के चंदौली में पेट्रोल पंप पर फेंका हैंड ग्रेनेड, दहशत
amarujala.com, presented by शैलेश कुमार शुक्ल
Updated Sat, 25 Mar 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
Hand grenade
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले में सैयदराजा क्षेत्र के बीपी पेट्रोल पंप के टैंक पर शुक्रवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब पंप के गार्ड ने एक बम देखा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बम को पानी भरी बाल्टी में डाल दिया।
विज्ञापन
बम निष्क्रिय करने वाराणसी से पहुंचे बम निरोधक दस्ते के प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पहली नजर में यह पटाखा लग रहा है। वैसे एक्सरे मशीन पर जांच के बाद ही पता चल पाएगा। क्षेत्राधिकारी प्रमोद यादव ने बताया कि बरामद बम आतिशबाजी वाला प्रतीत होता है। वैसे बम पूरी तरह निष्क्रिय था, लेकिन रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर बीपी पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप के टैंक पर तैनात गार्ड ने एक बम देखा तो तत्काल इसकी जानकारी पंप के प्रबंधक उमेश सिंह को दी। उमेश ने इसकी सूचना थाने को दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और बम को उठाकर बाल्टी भरे पानी में डाल दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बम पर 0.7 एमएम लिखा है। इस बीच सीओ प्रमोद यादव मौके पर पहुंच गए। शाम करीब साढ़े छह बजे एटीएस और बम निरोधक दस्ता पहुंचा और बम की जांच की।
अगर बम जांच में असली पाया जाता है तो फटने पर बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था।बता दें कि पिछले दिनों के आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के नाम से पूर्वांचल में तबाही मचाने की धमकी दी गई थी । इसे देखते हुए पुलिस अतिरिक्त सुरक्षा बरत रही है।