{"_id":"58dcfc3f4f1c1bc20463d9c0","slug":"girl-attempt-suicide-after-objectionable-photp-viral-on-whatsapp","type":"story","status":"publish","title_hn":" वाट्सएप्प पर अश्लील फोटो वायरल तो छात्रा ने उठाया यह खतरनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाट्सएप्प पर अश्लील फोटो वायरल तो छात्रा ने उठाया यह खतरनाक कदम
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ
Updated Thu, 30 Mar 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
Whatsapp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की लापरवाही से एक युवती की जान पर बन आई है। वाराणसी में कोचिंग में साथ में पढ़ने वाले युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल कर देने से शर्मसार युवती ने 1090 पर शिकायत की, लेकिन सुनवाई न होने पर गुरुवार को उसने जहर पी लिया।
युवती की हालत बिगड़ी तो परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवती के भाई ने वाराणसी के एक युवक के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए वाराणसी में रहकर कोचिंग करती है। युवती ने बताया कि साथ में ही पढ़ने वाले युवक के साथ दोस्ती में खिंचवाए गए फोटो को लेकर वह परेशान करने लगा।
विज्ञापन
जब उसने पीछा छुड़ाना चाहा तो उसके फोटो से छेड़छाड़ कर उसकी फोटो को अश्लील बना दिया और बुधवार को व्हाट्स एप पर दोस्तों को भेज दिया। युवती को इस बात की जानकारी उसके दोस्तों ने दी, इससे वह परेशान हो गई।
युवती ने बुधवार को ही 1090 पर फोन करके शिकायत की, मगर पुलिस ने कोई रिस्पांस नहीं किया। इससे वह निराश हो गई और शर्म के मारे गुुरुवार को घर में जहर पी लिया। विषाक्त पदार्थ होने के चलते उसकी हालत खराब होने लगी।
युवती की हालत बिगड़ने पर आनन फानन में मां ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के विरूद्घ कार्रवाई करने का आदेश कोतवाली पुलिस को दिया।
शहर कोतवाली पुलिस ने पीडि़ता के भाई की तहरीर पर वाराणसी निवासी शाहिद नामक युवक के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज की है।