फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gild sold in name of acting in movie mumbai

फिल्म में रोल दिलाने के नाम पर लड़की को मुंबई में बेचा, पांच और लड़कियों को ले गया था

Sun, 01 Dec 2019 01:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 01 Dec 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
Gild sold in name of acting in movie mumbai
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कैंट रेलवे स्टेशन पर तैनात एक टीटीई सहित दो युवकों के खिलाफ एक लड़की ने कैंट थाना में दुराचार सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। शनिवार को टीटीई का नाम विवेचना में शामिल करने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन


कैंट निवासी लड़की का आरोप है कि टीटीई सहित दो युवक फिल्मों में काम दिलाने के बहाने मुंबई ले गए और नशीली दवा खिलाकर बेहोशी की हालत में बेच दिया। हालांकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। लड़की ने मजिस्ट्रेट के यहां बयान दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


लड़की ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले घरेलू कलह से तंग आकर बलिया स्थित ननिहाल जाने के लिए कैंट पहुंची तो यहां टीटीई से मुलाकात हुई। आरोप है कि टीटीई अपने दो दोस्तों उत्कर्ष तिवारी और विशाल मौर्य से मुलाकात कराई। इसके बाद फोन भी संपर्क लगातार बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्मों में काम दिलाने का प्रलोभन देकर मुंबई जाने के लिए राजी किया। इसके बाद 19 अक्तूबर को घर से भाग कर कैंट स्टेशन पहुंची तो उत्कर्ष पांच और लड़कियों को लेकर पहुंचा। टीटीई के पास सभी लड़कियों को उत्कर्ष छोड़ते हुए चला गया। इसके बाद टीटीई सभी लड़कियों को लेकर मुंबई गया और एक होटल में ठहराया।

अगले दिन सभी को खाना खिलाया गया, इसके बाद लड़कियों ने एक बड़े रूम में खुद को निर्वस्त्र पाया। शोर मचाने पर पता चला कि टीटीई ने सभी की बोली लगाई है। इसके बाद किसी तरह 15 नवंबर को भाग कर बनारस पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई।

हालांकि 19 अक्तूबर को लड़की के पिता ने उत्कर्ष व विशाल पर लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मुकदमे में टीटीई की भूमिका संदिग्ध मानते हुए कैंट पुलिस ने विवेचना में जोड़ दिया। कैंट सीओ मो. मुश्ताक ने बताया कि लड़की के बयान पर टीटीई, उत्कर्ष व विशाल के खिलाफ दुराचार सहित अन्य धाराएं बढ़ाई गई हैं। विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। कुछ ही दिन में पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed