फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur : The body was thrown on the road after killing women

गाजीपुर में विवाहिता की हत्या कर शव सड़क पर फेंका

Sat, 08 Apr 2017 09:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 08 Apr 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur : The body was thrown on the road after killing women
demo pic - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार-देवैथा मार्ग से होकर गायघाट जाने वाले संपर्क मार्ग पर शुक्रवार की देर रात एक विवाहिता की हत्या कर सड़क पर फेंका शव मिला। विवाहिता के शरीर पर धारदार हथियार के जख्म के निशान थे।

विज्ञापन


पास ही आठ माह का मासूम भी बेहोश मिला, जिसकी वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए। ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार रात गायघाट जाने वाले संपर्क मार्ग पर विवाहिता का शव दिखा। पास ही मासूम भी अचेत पड़ा था।
विज्ञापन


जानकारी होने पर लोग जुट गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के साथ ही आठ माह के अचेत मासूम को पीएचसी भेजा गया। वहां से मासूम को जिला अस्पताल और फिर वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जानकारी अधिकारियों को दी। पुलिस की कोशिश के बाद भी विवाहिता के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। विवाहिता के शरीर पर जगह-जगह धारदार हथियार के जख्म थे। देर रात एसपी ग्रामीण अनिल सिसौदिया और सीओ आरडी यादव फोर्स के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।


शव देखने से पता चलता है कि महिला की अन्यत्र हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए यहां लाकर फेंका गया है। शव के पास मिले मासूम की भी वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की छानबीन चल रही है। जल्द गुत्थी सुलझा दी जाएगी। - आरडी यादव, सीओ जमानिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed