फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ghazipur graveyard dispute firing one person deed

गाजीपुरः कब्रिस्तान की भूमि को लेकर चली गोली, एक की मौत, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

Thu, 29 Jun 2017 08:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 29 Jun 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
ghazipur  graveyard dispute firing one person deed
शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर गहमर में पीएसी तैनात - फोटो : demo pic
 कब्रिस्तान की भूमि को लेकर गुरुवार को गाजीपुर जिले के  बारा गांव में पश्चिम इमामबाड़ा के पास पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के दौरान दारोगा और सिपाही मूक दर्शक बने रहे।
विज्ञापन


बाद में लोगों ने शव  के साथ बारा पुलिस चौकी पर प्रदर्शन कर बारा-ताड़ीघाट मार्ग पर जाम लगा दिया। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

 बारा गांव में कब्रिस्तान की भूमि को लेकर कोट मुहल्ले के नजीब खां तथा रीथि मुहल्ले के इमाम खां के बीच विवाद है। इमाम खां कब्रिस्तान की चारदीवारी के निर्माण की तैयारी में थे। बुधवार की रात दोनों पक्षों में झड़प हुई थी। सुबह फिर कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सूचना पर पुलिस चौकी के प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ल मौके पर पहुंचे और नजीब खां के भतीजे तथा इमाम खां संग बैठक कर समझौता करा दिया। तभी वहां पहुंचे नजीब खां ने समझौता मानने से इंकार कर दिया। उसका कहना था कि कब्रिस्तान में एक लट्ठा उसकी पुश्तैनी जमीन है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में दुबारा कहासुनी शुरू हो गई। 


तभी एक पक्ष के गोली चला देने से अमीरुल्लाह खां (18) और सलाम खां (20) घायल हो गए। घरवाले घायलों को इलाज के लिए बक्सर (बिहार) ले गए, जहां निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने अमीमुल्लाह को मृत घोषित कर दिया। 
उधर घटना के बाद अमीरुल्लाह की लाश लेकर उसके पक्ष के लोग बारा पुलिस चौकी पर पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे। साथ ही बारा-ताड़ीघाट मार्ग पर जाम लगा दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा के साथ ही जमानियां एसडीएम एसपी मिश्र तथा सीओ आरडी यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आश्वासन दिया कि नामजद अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



पुलिस कप्तान सोमेन वर्मा ने बताया कि दो पक्षों में कब्रिस्तान की भूमि का विवाद चल रहा था। इस दौरान गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई हैं। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के असलहा लाइसेंसों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed