फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ghazipur death of mother and son due to Hightension wire

हाईटेंशन तार बना काल, मां-बेटे की मौत, गम में डूबा परिवार

Fri, 02 Jun 2017 08:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 02 Jun 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
Ghazipur death of mother and son due to Hightension wire
तार की चपेट में आने के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

घर- घर में उजाला करने वाला बिजली का हाईटेंशन तार एक परिवार के लिए काल बन गया। बीती रात हाईटेंशन तार गिरने से मां बेटे की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रुप से झुलस गया। मामला गाजीपुर के सांसद आदर्श गांव देवा का है।

विज्ञापन


हाईटेंशन तार के टूट कर गिरने से गहरी नींद में सो रहे मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद सांसद आदर्श गांव देवा में मातम का माहौल कायम है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र का देवा गांव हमीद मार्ग के किनारे बसा है। यहां बसे राजभर परिवार मेहनत-मजदूरी कर तथा बकरी, गाय आदि पालन कर अपना जीविकोपार्जन चलाते हैं। गुुरुवार की रात ज्यादातर परिवार के सदस्य खाना खाकर घर के अंदर तथा दरवाजे पर खुले में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गांव की फूला देवी (65) तथा उनका बेटा राजू राजभर (33) और संतोष राजभर (45) भी सोए हुए थे। रात करीब दो बजे जर्जर हाईटेंशन तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। उसकी चपेट में आने से फूला और राजू की मौके पर ही मौत हो गई तथा संतोष गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना की सूचना मिलते ही दुल्लहपुर थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा, सीओ भुड़कुड़ा, एसडीएम जखनियां व बिजली विभाग के अधिकारी मौके के पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों की माने तो रात करीब दो बजे हाईटेंशन तार गिरने से एक गाय की भी मौत हो गई तथा उसके संपर्क में आते ही मच्छरदानी में सो रहे संतोष भी चपेट आ गया। चीख-पुकार होने पर बगल में सो रही मां फूला देवी और छोटा बेटा राजू, हड़बड़ा कर नींद से जग गए।

वह कुछ समझ पाते कि करंट ने मां-बेटे को अपना शिकार बना लिया। करीब आधे घंटे तक नंगे तार से आग की लपटें निकलती रहीं। इस इस घटना से कई लोग बाल-बाल बच गए। संयोग था कि दस मकानों पर हाईटेंशन तार गिरा, लेकिन सारे लोग अंदर सो रहे थे और बाल-बाल बच गए।

इस बीच सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। करीब आधे घंटे बाद बिजली आपूर्ति ठप होने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने पहुंची। सीओ आलोक कुमार ने कहा कि दोनों मां-बेटे के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अब उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस प्रकरण में पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

एक्सईएन एके सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी के बाद मैं खुद मौके पर गया था। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद मृतक के परिवार को शासन स्तर से दो लाख रुपये दिलाने के लिए पत्र भेजा जाएगा।



इसके साथ मवेशी की मौत की क्षतिपूर्ति की जाएगी तथा घायल का इलाज कराया जाएगा। बताया कि हाईटेंशन तार में अभी भी कई इलाकों में आटोकट की व्यवस्था नहीं है। इस कारण तार टूटने के बाद आपूर्ति बंद करने में काफी वक्त लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed