{"_id":"596785074f1c1b236d8b46e2","slug":"ghazipur-bjp-mlc-father-in-law-demands-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर : भाजपा एमएलसी के ससुर से मांगी एक करोड़ रुपये रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुर : भाजपा एमएलसी के ससुर से मांगी एक करोड़ रुपये रंगदारी
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गाजीपुर जिले में भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल के ससुर व पूर्व ब्लाक प्रमुख रमाशंकर सिंह से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
चार दिन पहले डाक से उन्हें एक लिफाफा मिला। उसमें एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगी गई है। इस बात की चर्चा पूरे शहर में फैल गई है। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने पत्र के साथ कोतवाली में अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन
कोतवाल त्रिलोकी सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। हाथ से लिखे उस पत्र में वह रुपये कब और कहां पहुंचाने हैं, यह बाद में बताने को कहा है। नीचे भेजने वाले के नाम की जगह जिला आजमगढ़ लिखा है।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि उनकी सुरक्षा में पहले से ही एक सरकारी गनर उपलब्ध कराया गया है। अगर वह चाहेंगे तो अधिकारियों से बात कर और भी गनर दिए जा सकते हैं। वैसे पूर्व प्रमुख अपनी सुरक्षा को लेकर बराबर सजग रहते हैं। वह पेशे से ठेकेदार हैं। कोतवाल ने बताया कि पत्र की विवेचना की जा रही है।