{"_id":"589031f24f1c1b8b1de80c0a","slug":"gazipur-young-man-killed-in-a-road-accident-blockade","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर : सड़क हादसे में युवक की मौत, चक्काजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुर : सड़क हादसे में युवक की मौत, चक्काजाम
टीम डिजिटल, गाजीपुर
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
accident in gazipur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 पर सरैयां गांव निवासी उपेन्द्र चौधरी (20) साल की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई । आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग को जाम कर दिया। कई वाहनों के शीशे तोड़े।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद मौके पर सीओ जमानिया एवं एसडीएम कई थानों की पुलिस के साथ जमे हुए हैं। जबकि ग्रामीण अपनी मागों को लेकर जाम लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
महिला- पुरूषों एवं बच्चे लाठी- डंडा लेकर सड़क पर ही बैठ गए हैं। जाम समाप्त कराने को लेकर प्रशासन एवं ग्रामीणों में जद्दोजहद जारी है।