{"_id":"589f2b6d4f1c1b7b373790d7","slug":"gazipur-son-beaten-parents-the-risk-of-eye","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा बना हैवान, पिटाई से पिता जख्मी, मां की आंख फूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटा बना हैवान, पिटाई से पिता जख्मी, मां की आंख फूटी
ब्यूरो,अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 13 Feb 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक निर्दयी बेटे ने शनिवार को संपत्ति पर कब्जा करने के लिए मां-बाप को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं विरोध करने पर बहन की भी पिटाई कर दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। सुलह-समझौता के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी उधम यादव ने संपत्ति कब्जाने की बात को लेकर आज सुबह करीब नौ बजे अपने पिता आग्री पांडेय (57), मां लीलावती देवी (50) की पिटाई कर दी। इस दौरान बीच-बचाव करने पर बहन रंजन (23) की भी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से मां की एक आंख फूट गई है।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर बेटे से मां-बाप और बहन से छुड़ाया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
जानकारी होते ही थाना निरीक्षक शरदचंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए और घायल माता-पिता को मेडिकल मुआयना के लिए चिकित्सालय भेजवाया।
इस संबंध में पिता ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी बेटा को हिरासत में ले लिया। सुहवल थाना के निरीक्षक शरदचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी बेटा के हिरासत में ले लिया गया था, लेकिन पिता द्वारा सुलह-समझौता करने पर आरोपी को छोड़ दिया गया। इस घटना को लेकर गांववासियों में चर्चा होती रही है।
विज्ञापन