{"_id":"5d0897d48ebc3e2cec14b367","slug":"gangrape-with-girl-police-searcing-accused-in-chiraiyakot-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शौच करने गई युवती से गैंगरेप, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शौच करने गई युवती से गैंगरेप, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 18 Jun 2019 01:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस बिना मुकदमा दर्ज किए मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती ने रविवार शाम गांव के चार लोगों पर सामुहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस को सौंपी तहरीर में युवती ने आरोप लगाया कि रविवार रात करीब आठ बजे वह शौच के लिए खेत में गई हुई थी। इसी बीच गांव के चार लोगों ने उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को इस घटना की जानकारी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
घटना के बाद डरी सहमी युवती ने घर पहुंचकर आपबीती अपने परिजनों को बताई। सोमवार को पीड़िता ने अपने पिता के साथ पहुंचकर चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर चिरैयाकोट में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। सीओ राजकुमार का कहना है कि घटना की जानकारी उनके संज्ञान में है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन