फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   gang rape of a young women in azamgarh

आजमगढ़ में नशीला पदार्थ सुंघाकर युवती से गैंगरेप

Thu, 19 Jan 2017 08:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़ Updated Thu, 19 Jan 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
gang rape of a young women in azamgarh
आटोरिक्शा में सवार दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
आजमगढ़ शहर के नरौली क्षेत्र में एक युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात को बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन जाते समय ऑटो में बैठे दो लोगों ने अंजाम दिया और अचेत युवती को नरौली के पास सड़क के किनारे छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

गुरुवार की अहले सुबह में महिलाओं ने बेसुध युवती को देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे महिला अस्पताल ले गई लेकिन हालत खराब होने के कारण उसे बीएचयू अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

 बिहार के गोपालगंज निवासी 18 वर्षीय पीड़िता अक्सर अंबेडकरनगर जिले के बसखारी स्थित मजार पर गुरुवार को जाती थी। बुधवार को वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ मजार पर जाने के लिए आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से बुधवार की रात करीब दो बजे बस से अंबेडकर नगर जाने के लिए वह बस स्टैंड आ गई। उसने मां और भाई को बस में बैठा दिया। इसी बीच कोई काम याद आने पर वह रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो में सवार हो गई। ऑटो में मौजूद दो युवकों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ गैंगरेप किया।
बाद में आरोपियों ने पीड़िता को रेलवे स्टेशन और नरौली के बीच बदहवास हालत में उतार दिया।
लोगों की सूचना पर भोर में चार बजकर सात मिनट पर डॉयल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को महिला अस्पताल ले गई लेकिन रक्तस्राव अधिक होने से डाक्टरों ने जवाब दे दिया।

इसके बाद पीड़िता को एंबुलेंस से बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के साथ गए सिपाहियों ने बताया कि पीड़िता ने पूरी आपबीती बयान की है। उधर, इस घटना की जानकारी महिला की मां और भाई को नहीं हुई है।
मामले में आजमगढ़ के एसपी सिटी शकील अहमद खां ने कहा कि पीड़िता का बयान या घर वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed