फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FSL team submitted a report to SSP that Dr Reena did suicide fall from roof in varanasi

बड़ा खुलासा: डॉ. रीना खुद गिरी थीं छत से, गिराई नहीं गई थीं, एफएसएल की टीम ने सौंपी रिपोर्ट

Thu, 22 Aug 2019 11:36 AM IST
गीतार्जुन गौतम पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 22 Aug 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
FSL team submitted a report to SSP that Dr Reena did suicide fall from roof in varanasi
डॉ. रीना सिंह और पति डॉ. आलोक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के टैगोर टाउन की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीना सिंह अपने घर की छत से नीचे खुद गिरी थीं। उन्हें किसी और ने धक्का देकर या किसी अन्य तरीके से छत से जमीन पर नहीं गिराया था। डॉ. रीना की मौत का क्राइम सीन रिक्रिएट करने आई फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी और मेडिको लीगल टीम ने यह रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी है। अब पुलिस को डॉ. रीना के सुसाइड नोट की जांच कर रहे हैंड राइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन


टैगोर टाउन निवासी डॉ. आलोक सिंह की पत्नी डॉ. रीना की बीती दो जुलाई को संदिग्ध हालत में छत से जमीन पर गिरने के कारण मौत हो गई थी। डॉ. रीना के पिता रंगनाथ सिंह की तहरीर पर डॉ. आलोक और उनके मां-बाप के खिलाफ कैंट थाने में हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


18 जुलाई को लखनऊ और रामनगर एफएसएल की टीम ने मौत के दृश्य का नाट्य रूपांतरण किया था
 

25 जुलाई को नाटकीय घटनाक्रम के बीच डॉ. आलोक को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था, जबकि उनके मां-बाप अभी भी वांछित हैं। इस बीच रंगनाथ सिंह के प्रार्थना पत्र पर एसएसपी ने प्रकरण की जांच के लिए एफएसएल और मेडिको लीगल टीम को 18 जुलाई को बुलाकर क्राइम सीन रिक्रिएट कराया। इसके साथ ही डॉ. रीना के कमरे से मिले सुसाइड नोट को जांच के लिए एक्सपर्ट के पास भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने मौत के दृश्य का किया नाट्य रूपांतरण


23 दिन तक गायब रहे थे डॉ. आलोक :
डॉ. रीना की हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद डॉ. आलोक 23 दिन तक गायब रहे थे। डॉ. आलोक की गिरफ्तारी के लिए बनारस और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए थे। रंगनाथ सिंह का आरोप था कि डॉ. आलोक एक राजनेता के करीबी और आईएएस एमपी सिंह के साले हैं, इस वजह से पुलिस उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है।

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि क्राइम सीन रिक्रिएट करने आई टीम की रिपोर्ट के अनुसार डॉ. रीना छत से खुद गिरी थीं। मुकदमे की विवेचना जारी है, सामने आए तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

महिला आयोग ने एसएसपी से मांगी रिपोर्ट :
डॉ. रीना सिंह के पिता रंगनाथ सिंह द्वारा कैंट थाने में दर्ज कराए गए हत्या के मुकदमे में अब तक क्या कार्रवाई हुई, इसकी रिपोर्ट राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे ने एसएसपी से मांगी है। बुधवार को सर्किट हाउस में रंगनाथ सिंह ने मीना चौबे से मुलाकात की। उन्होंने मांग की कि उनकी बेटी के मामले में पुलिस निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई कर आरोपियों को कड़ी सजाए दिलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed