{"_id":"601eb8255782360035399cd2","slug":"four-arrested-for-creating-fake-website-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: फर्जी वेबसाइट बनाने वाले गिरोह के 4 गिरफ्तार, सरकारी नौकरी का झांसा देकर करते थे ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी: फर्जी वेबसाइट बनाने वाले गिरोह के 4 गिरफ्तार, सरकारी नौकरी का झांसा देकर करते थे ठगी
Sun, 07 Feb 2021 12:06 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने बीएचयू और उत्तर प्रदेश सचिवालय की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना समेत चार लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सरकारी नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से रुपये ऐंठते थे। उनके पास से पांच मोबाइल फोन, आठ विभागों के नियुक्ति पत्र, तीन चेक, एक लैपटॉप, छह हजार रुपये और दो बाइक बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
एसटीएफ की वाराणसी इकाई के डिप्टी एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मिलिट्री इंटेलिजेंस से इनपुट मिला था कि बनारस और इसके आसपास के जनपदों में सचिवालय, बीएचयू और रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक गिरोह बेरोजगारों से रुपये ऐंठ रहा है।
विज्ञापन
तफ्तीश में पता लगा कि गिरोह का सरगना चौबेपुर थाने का रामानुज भारद्वाज उर्फ सुरेश साथियों के साथ रिंगरोड पर सिंहपुर चौराहे के पास खड़ा है। उसने कुछ युवकों को सरकारी नौकरी में भर्ती के नाम पर बुलाया है।
विज्ञापन
इसके आधार पर निरीक्षक अनिल सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर रामानुज सहित चार को गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य की शिनाख्त लंका थाने के करौंदी के विश्वेश मिश्रा, शिवपुर थाना के उंदी के अनिल भारती व अजय कुमार गौतम के रूप में हुई है। सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज करा कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया।