फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Former BJP MLA beaten up in varanasi teeth broken 1 lakh rupees and gold chain looted FIR against 14 people

UP: भाजपा के पूर्व विधायक को मारकर दांत तोड़े, एक लाख नकदी व सोने की चेन लूटी; 14 के खिलाफ FIR

Mon, 18 Aug 2025 05:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 18 Aug 2025 05:41 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी कचहरी में बीते 14 अगस्त को कचहरी परिसर में भाजपा के पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी और उनके समर्थकों के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ रपट दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Former BJP MLA beaten up in varanasi teeth broken 1 lakh rupees and gold chain looted FIR against 14 people
भाजपा के पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Crime News: भाजपा नेता और 2017-22 के बीच भदोही विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे रविंद्र नाथ त्रिपाठी पर बीते गुरुवार की दोपहर कचहरी परिसर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में जानलेवा हमला किया गया। हमले में पूर्व विधायक के दांत टूट गए। 

विज्ञापन


आरोप है कि हमलावरों ने एक लाख रुपये की नकदी और सोने की चेन लूट ली। उनके गनर और ड्राइवर की भी पिटाई की गई। पूर्व विधायक की तहरीर के आधार पर कैंट थाने की पुलिस ने रविवार की दोपहर दो बजे एजाज और ऋषिकांत सिंह के खिलाफ नामजद और 12 अज्ञात पर मारपीट, चेन लूटने, रंगदारी समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र के चौगुना निवासी और पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने कैंट पुलिस को बताया कि वह रजिस्ट्री के सिलसिले में गुरुवार को रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे। दोपहर 3.30 बजे एजाज और ऋषिकांत सिंह 12 साथियों के साथ आ गए। सबने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर गालीगलौज की और जानलेवा हमला कर दिया। किसी भारी वस्तु से सिर पर वार किया। इससे गंभीर चोटें आई हैं। दांत भी टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पूर्व विधायक ने पुलिस को बताया कि एजाज और ऋषिकांत ने एक लाख की नकदी और सोने की चेन भी छीन ली। बीचबचाव करने पर गनर और ड्राइवर को भी पीटा गया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। पूरी घटना रजिस्ट्री कार्यालय में लगे सीसी कैमरे में कैद है।

पूर्व विधायक ने पुलिस को बताया कि हमला गुरुवार को हुआ था लेकिन मानसिक रूप से इतना परेशान हो गया था कि अपने लोगों के साथ घर रवाना हो गया था। तहरीर नहीं दे सका था। शुक्रवार और शनिवार को इलाज कराया। रविवार को कैंट थाने की पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस से प्रभावी कार्रवाई का भरोसा मिला है।

कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि पूर्व विधायक की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। सीसी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed