फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Firing on godown keeper in varanasi

बनारस में बदमाशों ने सीमेंट गोदाम के कर्मचारी पर की फायरिंग

Sat, 01 Sep 2018 09:16 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 01 Sep 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
Firing on godown keeper in varanasi
घायल विवेक विशाल मिश्रा - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर में होते हुए कानून व्यवस्था पर उस समय सवाल खड़ा हो गया जब बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। बनारस में शनिवार की दोपहर सीमेंट की खराब बोरियां उतरवाने से मना करने पर गोदाम के कर्मचारी और ट्रक चालक के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


इसी दौरान ट्रक चालक के कॉल करने पर आए उसके दोस्त ने तमंचे से गोदाम के कर्मचारी गहरपुर निवासी विवेक विशाल मिश्रा (35) पर फायरिंग कर दी। तमंचे से निकली गोली कर्मचारी के सिर को छीलते हुए निकल गई। उसे हरहुआ स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शहर में मौजूदगी के दौरान हुई वारदात से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति रही। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर तीन थानों की फोर्स पहुंची। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उसके दोस्त की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ागांव थाना अंतर्गत भेलखा निवासी ट्रक चालक साहेबलाल चुनार से 320 बोरी सीमेंट लेकर शिवपुर थाना अंतर्गत गणेशपुर स्थित गोदाम पहुंचा था। इस दौरान सही बोरियां गोदाम में उतार ली गईं। वहीं, बारिश के कारण खराब हो चुकी बोरियों को उतरवाने से गोदाम सहायक गहरपुर निवासी विवेक विशाल मिश्रा ने मना कर दिया। इस पर कहासुनी शुरू हो गई।

इसके बाद ट्रक चालक ने कॉल करके एक दोस्त को बुला लिया। विवेक द्वारा उसके दोस्त की बात भी अनसुनी कर देने पर चालक के दोस्त ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। इसके बाद चालक और उसका दोस्त घटनास्थल से भाग निकले। सूचना पर मौके पर शिवपुर, बड़ागांव और कपसेठी थाने की फोर्स पहुंची।


पुलिस ने मौके से कारतूस का खोखा बरामद किया है। सीओ कैंट ने बताया कि चालक को उसके घर से पकड़ कर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही दूसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होगा। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस की दो टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed