फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Firing for the second time in 48 hours in Varanasi, now woman shot

वाराणसी में 48 घंटे में दूसरी बार फायरिंग, अब महिला को मारी गोली, उधारी वापस मांगने को लेकर हुआ विवाद

Mon, 16 Nov 2020 01:07 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 16 Nov 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
Firing for the second time in 48 hours in Varanasi, now woman shot
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में बीते 48 घंटे से आपराधिक प्रवित्ति के लोग बेलगाम हो गए हैं और पुलिस बैकफुट पर है। घड़ी व्यापारी की लूटपाट व हत्या और वृद्धा की हत्या के बाद रविवार की रात पांडेयपुर क्षेत्र में एक महिला को गोली मारकर हत्या का प्रयास किया गया। गंभीर रूप से घायल महिला को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। पुलिस प्रकरण में नामजद आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पांडेयपुर क्षेत्र के बैरिवन में रहने वाला आजाद भारद्वाज टोटो चालक है। आजाद के अनुसार, देर रात उसके घर में अर्दली बाजार क्षेत्र में रहने वाला मोनू चौहान अपने एक साथी के संग आया। मोनू ने अपना 10 हजार रुपया उधार दिया गया पैसा वापस मांगा तो कहासुनी शुरू हुई। मोनू ने असलहा तान दिया तो आजाद और उसकी पत्नी प्रेमा देवी (38) उससे भिड़ गए। इसी बीच, असलहे से निकली गोली प्रेमा देवी के बाएं कंधे के नीचे आर-पार कर गई। आनन-फानन में प्रेमा देवी को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

विज्ञापन

एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि आजाद ने गोली मारने वाले के बारे में बताया, लेकिन प्रेमा देवी ने कोई जानकारी नहीं दी। आजाद के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मोनू चौहान की तलाश कराई जा रही है। पूरी उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed