फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fireing in pandeypur, three injured

पांडेयपुर में तड़तड़ाईं गोलियां, तीन घायल

Mon, 10 Aug 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 10 Aug 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
fireing in pandeypur, three injured
पांडेयपुर स्थित राज्य कर्मचारी बीमा चिकित्सालय परिसर में रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे क्रिकेट खेल रहे युवकों को धमकाने पर विवाद बढ़ गया। धमकी देने वाले युवकों ने बाद में क्रिकेट खेल रहे युवकों पर करीब दस राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में होटल मालिक गोपाल यादव के पुत्र मनीष यादव (28), धीरज सोनकर (23) तथा अभिषेक सिंह उर्फ सनी (24) घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने भाग रहे दो हमलावरों को दौड़ाकर पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की। गुस्साई भीड़ ने हमलावरों की पल्सर बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। मौके पर पहुंची कैंट थाने की पुलिस ने पकड़े गए हमलावरों के कब्जे से एक पिस्टल, चार खोखा और दो बाइक बरामद की है। इस मामले में छह आरोपियों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


घटना के वक्त राज्य कर्मचारी बीमा चिकित्सालय के परिसर में इलाके के युवक क्रिकेट खेल रहे थे। तभी एक बाइक से दो युवक चिकित्सालय के गेट पर आकर रुके और खेल रहे युवकों को धमकाना शुरू किया। इतने में क्रिकेट खेल रहे अन्य युवक भी मौके पर आ गए। विवाद बढ़ने पर वाले दोनों युवक देख लेने की धमकी देते हुए चले गए। कुछ ही देर बाद दोनों युवक करीब दर्जन भर साथियों के साथ चिकित्सालय के गेट पर पहुंचे और क्रिकेट खेल रहे युवकों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस बीच गोली मनीष यादव निवासी भगतुआ के बाएं हाथ में लगी जबकि छर्रा लगने से अभिषेक सिंह निवासी विंध्यवासिनी नगर तथा टकटकपुर का धीरज सोनकर जख्मी हो गया।
विज्ञापन


घेरेबंदी कर लोगों ने भाग रहे दो हमलावरों शुभम सिंह और अमित सिंह को पकड़ लिया। दोनों यूपी कॉलेज के छात्र बताए गए हैं, जबकि अन्य हमलावर भाग निकले। तीनों घायलों का उपचार एक निजी अस्पताल में कराया गया। कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत मिश्र ने बताया कि घायल अभिषेक सिंह सनी की तहरीर पर छह आरोपियों अमित, शुभम, सुजीत सिंह उर्फ घूरे, राहुल पांडेय, अनुराग सिंह तथा मनोज राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed