फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR registered against sradha yadav in charge of corruption

कागज पर ही बना खड़ंजा, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव पर केस दर्ज

Sun, 09 Jul 2017 03:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 09 Jul 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against sradha yadav in charge of corruption
कागज पर ही खड़ंजा बनाकर सरकारी धन हड़पने के मामले में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं की पूर्व विधायक श्रद्धा यादव समेत 11 लोगों के खिलाफ पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी के  इंस्पेक्टर  रमाशंकर यादव की तहरीर पर की है। आरोप है कि पूर्व विधायक श्रद्धा यादव वर्ष 2004-05 में जब मड़ियाहूं की ब्लाक प्रमुख थीं तो उसी दौरान पाली-गुतवन मार्ग से कालूपुर तक और पिपरा पक्की सड़क से औरैला पाल बस्ती तक खड़ंजा का निर्माण कागज में पूरा कर सरकारी धन हड़प लिया गया था।
विज्ञापन


मामले की शिकायत पर जांच हुई तो पता चला कि इन दोनों संपर्क मार्गों पर खड़ंजा लगा नहीं है। वर्ष 2004 में सुनिश्चित रोजगार योजना (एसजीआरवाई) के तहत मजदूरी का भुगतान नकद और खाद्यान्न दोनों में किया जाता था। मजदूरी में उन्हें 58 रुपये नकद और बाकी चावल दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्यान्न का वितरण सरकारी सस्ते गल्ले की दूकान से किया जाता था। गोपनीय शिकायत पर आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी शाखा ने मामले की जांच शुरू किया तो पता चला कि खड़ंजा का निर्माण कागजों में की कर लिया गया है। मौके पर कोई काम ही नहीं हुआ है।


इसके बाद इंस्पेक्टर रमाशंकर यादव ने पूर्व विधायक एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रद्धा यादव,  पूर्व प्रमुख अभिमन्यु यादव, खंड विकास अधिकारी राजनाथ यादव, खंड विकास अधिकारी रविंद्र वीर यादव, वरिष्ठ विपणन अधिकारी उमाशंकर शर्मा, अवर अभियंता श्याम कुमार, लिपिक सतीश सिन्हा, सहायक लेखाकार सुनील सिंह, ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद सिंह, ग्राम विकास अधिकारी कमलेश चौबे,  कोटेदार प्रेमचंद जायसवाल के खिलाफ  मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed